भारत सरकार GOVERNMENT OF INDIA
वित्त मंत्रालय MINISTRY OF FINANCE
🔊
राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नार्कोटिक्स अकादमी (एनएसीआइएन)
NATIONAL ACADEMY OF CUSTOMS, INDIRECT TAXES & NARCOTICS (NACIN)
Government Emblem

हमारे बारे में

राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नार्कोटिक्स अकादमी
पालसमुद्रम



 Download - नासिन चार्टर

Speaker 1

हमारे बारे में

राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नार्कोटिक्स अकादमी अर्थात नासिन अप्रत्यक्ष कराधान के क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए भारत सरकार का एक शीर्ष संस्थान है। यह विभिन्न देशों के अधिकारियों को सीमा शुल्क, ड्रग कानून एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रशिक्षित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्षमता निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नासिन एशिया प्रशांत के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने नासिन को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए एक सहयोग केंद्र के रूप में नामोदिष्ट किया है। नासिन मादक द्रव्य और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) के सहयोग से विभिन्न एशियाई देशों को ड्रग कानून प्रवर्तन पर प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। भारत सरकार द्वारा नासिन को विश्व के विभिन्न देशों के साथ ज्ञान का आदान-प्रदान करने, अनुभव साझा करने एवं प्रशिक्षण प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया है।


गत वर्षों में, नासिन भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के अधिकारियों के वृत्तिक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। यह भारत सरकार के कई विभागों के अधिकारियों को सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर, ड्रग कानून, धन शोधन निरोध, सामूहिक विनाश के हथियार, जाली भारतीय मुद्रा नोट, ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ (ओडीएस), बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) आदि क्षेत्रों में सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान करता रहा है।


Speaker 1

संगठन

राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नार्कोटिक्स अकादमी (नासिन) भारत सरकार का एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। यह केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन है।


नासिन का नेतृत्व प्रधान महानिदेशक द्वारा किया जाता है, जिनकी सहायता प्रधान अपर महानिदेशकों, अपर महानिदेशकों, अपर/संयुक्त निदेशकों एवं उप/सहायक निदेशकों द्वारा की जाती है। महानिदेशक, नासिन भारत के एक अति वरिष्ठ सिविल सेवी हैं, जो भारतीय राजस्व सेवा के अंग होते हैं एवं भारत सरकार के अपर सचिव के ओहदे के होते हैं।


Speaker 1

नासिन: एक अवधारणा

नासिन प्रत्यक्ष से कहीं अधिक अप्रत्यक्ष का बोध कराता है। नासिन जैसी संस्था अपने साथ प्रभावी आदर्शों के समुच्चय के रूप में एक अतिरिक्त नासिन का संचालन करती है। इस अकादमी का उद्देश्य युवा अधिकारियों के मस्तिष्क को अपक्व तथ्यों के अंतहीन संग्रह से भरना नहीं है, अपितु उनमें एक नई गतिशील व समग्र दृष्टिकोण का संचार करना है। हम निरंतर आधुनिकीकरण एवं पुनर्गठन में विश्वास करते हैं, जिसमें बौद्धिक पुनर्गठन भी निहित है। हमारा उद्देश्य निम्नवत को विकसित करना है:


  •   तीव्र फोकस: अप्रत्यक्ष को देख पाना एवं गूढ़ अर्थ निकालने की क्षमता, जो प्रायः कम प्रशिक्षित तथा अनुभवहीन आँखों के समक्ष प्रस्तुत नहीं होती हैं।

  •   साहस: परिणामोन्मुखी कार्रवाई में गहरे विश्वास के साथ साहसपूर्वक कार्य करने की प्रवृत्ति।

  •   गतिशीलता: बिना किसी प्रश्न के, ऐसी चीजों को स्वीकार न करने की आदत, जो विशेष रूप से ऐसी व्यवस्थाएँ जैसे ठहराव, उदासीनता एवं सबसे खराब स्थिति में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं।

  •   कौशल उन्नयन व कौशल प्रबंधन: समय की बदलती धाराओं के साथ सीखना, भूलना तथा पुनः सीखना।

  •   अंतर्दृष्टि व संपूर्णता: अनावश्यक जल्दबाजी या देरी के बिना निर्णय लेना, एक नज़र में व्यापक रूप से देखने की क्षमता। इस तरह के कौशल के लिए प्रासंगिक ज्ञान की असाधारण परिप्रेक्ष्य की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षु अधिकारियों में इस तरह की वृत्तिदक्षता स्थापित करने हेतु नासिन समर्पित है।



अवस्थिति

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दी गई 500 एकड़ की विशाल भूमि पर नासिन पालसमुद्रम परियोजना की घोषणा तत्कालीन वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली द्वारा बजट 2014-15 में की गई थी। पालसमुद्रम गांव को इसकी रणनीतिक स्थान एवं अभिगम्यता के कारण चुना गया था, क्योंकि यह एनएच 44 पर बेंगलूरु हवाई अड्डे से मात्र 90 मिनट की दूरी पर स्थित है।


पालसमुद्रम के बारे में

भारत के आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं जिले के गोरंट्ला मंडल में पालसमुद्रम गांव स्थित है। यह उप-जिला मुख्यालय गोरंट्ला (तहसीलदार कार्यालय) से 10 किमी दूरी एवं जिला मुख्यालय अनंतपुर से 38.5 किमी की दूरी पर स्थित है। पालसमुद्रम गांव एक ग्राम पंचायत भी है। पालसमुद्रम की स्थानीय भाषा तेलुगु है।



 गांव का भौगोलिक क्षेत्रफल : 1438 हेक्टेयर (2009 के आंकड़ों के अनुसार)
 पालसमुद्रम में वर्षा : हल्की मध्यम वर्षा
 पालसमुद्रम में तापमान : मध्यम

पालसमुद्रम (नासिन परिसर) के आसपास पर्यटक आकर्षण

    पेनुकोंडा किला
    लेपाक्षी मंदिर
    गुडिबंडा किला
    प्रशांति निलयम श्री सत्य साईं बाबा आश्रम

आर्थिक गतिविधियों के लिए नजदीकी शहरें/कस्बें

    हिंदूपुर नगर पालिका : 27 किलोमीटर
    श्री सत्य साईं जिला  : 38 किलोमीटर



पालसमुद्रम (नासिन परिसर) कैसे पहुंचें

बस से
  • पालसमुद्रम एपीएसआरटीसी बस स्टैंड, गोरंटला एपीएसआरटीसी बस स्टैंड, पेनुकोंडा (एटीपी) एपीएसआरटीसी बस स्टैंड पालसमुद्रम के नजदीकी बस स्टैंड हैं। एपीएसआरटीसी प्रमुख शहरों से यहां के लिए कई बसें चलाती है।
रेलगाड़ी से
  • निकटवर्ती शहरें पेनुकोंडा (21 किलोमीटर), हिंदूपुर (27 किलोमीटर), सत्य साईं प्रशांति निलयम (38 किलोमीटर) हिंदूपुर से नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं। आप पेनुकोंडा, हिंदूपुर, सत्य साईं प्रशांति निलयम रेलवे स्टेशनों से पालसमुद्रम तक सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।
हवाई अड्डे से
  • श्री सत्य साईं हवाई अड्डा (पीयूटी) : 38 किलोमीटर, हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के माध्यम से नासिन परिसर पहुंच सकते हैं।
  • कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बेंगलूरु (बीएलआर) : 95 किलोमीटर, हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के माध्यम से नासिन परिसर पहुंच सकते हैं।